भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को भोपाल में लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री चौहान सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी और परेड निरीक्षण होगा। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, रीजनल न्यूज चेनल्स और सोशल मीडिया पर किया जायेगा।

More Stories
भोपाल में नाव माफिया का खेल! पर्यटकों को भटका कर बड़े तालाब में शिकारा चलने से रोकने की साजिश
ग्वालियर व्यापार मेला: ऑटोमोबाइल के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी दिखेगी दमदार चमक
इंदौर से धार के बीच मार्च 2026 तक चलेगी ट्रेन, 17 साल बाद होगा लंबा इंतजार खत्म