भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के ग्राम सनकुई में वन्य जीव के हमले में स्थानीय नागरिक धनीराम कोल की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की पत्नी को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन, कटनी द्वारा प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

More Stories
कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9000 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
MP में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की हर 6 महीने होगी समीक्षा, दवा-किट की कमी पर तुरंत कार्रवाई
अनूपपुर में आंगनबाड़ी बच्चों ने किया प्राथमिक स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण