भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में लोगों के हताहत होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पीड़ादायक घटना से प्रभावित शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

More Stories
एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़पते हुए बेटे ने तोड़ा दम; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
भाजपा से मिल रही लगातार हार, इसलिए संतों और सनातन को राहुल-अखिलेश और पप्पू कर रहे बदनाम : महंत राजू दास
प्रदेश प्रवक्ता बालकिशन विश्वकर्मा ने आम के वृक्ष छतरपुर में लगाए