भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो यात्रियों की असामयिक मृत्यु और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उन्होंने जिला प्रशासन सीहोर को सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
फार्म पॉन्ड मॉडल और सहकारिता आधारित पूरक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
आरडीएसएस अंतर्गत पश्चिम मप्र में 7500 नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली वितरण क्षमता बढ़ाई
दिव्यांगजनों के लिये तहसील स्तर पर शिविर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अंत्येष्टि सहायता राशि बढ़ाने का प्रस्ताव