भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामानुज कोट पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री रंगनाथचार्य महाराज के जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धर्म नगरी उज्जैन में प्रदेश के अलग-अलग पंथों, धर्म और मत के श्रद्धालुओं एवं धर्मावलंबियों का आगमन होता है, उन सबका अभिनन्दन है। उन्होंने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कहा कि धर्माचार्य अपने-अपने पंथ के अनुसार मानव कल्याण की भलाई के मार्ग को अपनाते हुए जातिवाद, छुआ-छूत और भेदभाव को दूर करने में आगे आएं। परम पूज्य रामानंद स्वामी ने जो मार्ग दिखाया था उस मार्ग में हम सबकी भलाई का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश में आने वाले रामानंद स्वामी सम्प्रदाय के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामानंद समुदाय के कांचीपुरम पीठ के वैंकट स्वामी और खट्टर स्वामी का अभिनंदन भी किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक कर सकेंगे विद्यार्थी
श्रावण मास से बदल सकती है कालभैरव मंदिर की दर्शन व्यवस्था, सामान्य-सशुल्क और प्रोटोकॉल के लिए अलग लाइन
सागर वालों के लिए रेलवे का तोहफा, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली का सफर आसान