भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में श्रावण मास की धार्मिक यात्रा पर कावड़ यात्री को जाता देख अपना काफिला रुकवा कर कावड़ यात्री से उनकी कावड़ लेकर अपने कंधे पर उठाकर चलें। साथ ही उन्होंने इंदौर के कावड़ यात्री बाबू पटेल से चर्चा की। बाबू पटेल ने बताया कि वे वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहें है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा करते हुए श्रावण मास की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर प्रवास पर रहें। इस दौरान उन्होंने इंदौर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

More Stories
स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पदक उत्कृष्ट सेवाओं की पहचान और भावी जिम्मेदारियों का प्रतीक : राज्यपाल पटेल
डिजिटल सशक्तिकरण की ओर बढ़े दिव्यांगजन, योगी सरकार ने स्मार्टफोन-टैबलेट से आसान की राह