भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत होमगार्ड द्वारा प्रदर्शित किए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान होमगार्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विभिन्न आपदा प्रबंधन यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं उनके उपयोग की जानकारी दी। इन उपकरणों का उपयोग बाढ़, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क हादसे तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में किया जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं जवानों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के अधिकारी-जवान उपस्थित रहे।

More Stories
यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खराब प्रदर्शन वाले डीएम पर गिरेगी गाज
एनएसडीसी और मध्यप्रदेश शासन के मध्य हुआ ऐतिहासिक एमओयू
भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन