भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने, संसदीय परंपराओं तथा जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला का हार्दिक स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए आभार माना। उन्होंने देश एवं मध्यप्रदेश के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।

More Stories
यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर यूपीएसआरटीसी ने मांगी निविदाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पाटिल से की सौजन्य भेंट
आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’