भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर विधानसभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, स्व. शर्मा के परिजन, विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. शर्मा ने जनकल्याण के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व. यज्ञदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश विधानसभा के सम्मानित पूर्व अध्यक्ष थे। उन्होंने सदन की गरिमा और लोकतंत्र की मर्यादा को हमेशा बनाए रखा। शर्मा ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।

More Stories
गंज शहीदां मस्जिद विवाद पर पाकिस्तान की एंट्री, जरदारी के बयान पर काशी के मुस्लिम धर्मगुरुओं का पलटवार
स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, प्रदेश के सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी ‘ब्लू डॉट्सएआई’
योग दिवस पर योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, झांसी में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास