भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व. गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. नंदा सदैव एक सच्चे कर्तव्यनिष्ठ और आदर्श राजनेता के रूप में याद किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. नंदा ने दो बार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया। नंदा 1932 में सत्याग्रह आंदोलन के लिए जेल गए। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में 1942 से 1944 तक जेल में रहे। नंदा ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उन्होंने केंद्रीय श्रम, गृह एवं रोजगार मंत्री के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

More Stories
छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
सीएम योगी की गोसंरक्षण नीति का असर : करोड़ों कमा रहे युवा, बढ़ रहा रोजगार