भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में डॉ. कनिका शर्मा की पुस्तक 'टॉपर्स की डायरी जीत के राज' का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, श्री सुनील शर्मा और परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुस्तक की विषय-वस्तु की सराहना की। यह पुस्तक विशेष रूप से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षाओं के भय को समाप्त करने और सकारात्मक मानसिकता, व्यवस्थित दिनचर्या, बेहतर खान-पान और पोषण का ध्यान रखने, लेखन क्षमता में सुधार, भाषा की शुद्धता और भविष्य की योजना बनाकर कार्य करने जैसे पहलुओं पर मार्गदर्शन देती है।

More Stories
Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी
7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके पर होगी शिकायतों की सुनवाई; CS ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश