भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-पाकिस्तान युद्ध (1948) में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरु सिंह शेखावत की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत माँ भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अंतिम सांस तक दुश्मनों से लोहा लिया। युद्ध के मैदान में मेजर पीरु सिंह शेखावत ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका यह बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

More Stories
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा दिलाने निकले नरेंद्र, दांतों से खींची 12 क्विंटल कार
कांवड़ यात्रा 2026: 5 दिन बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सफर से पहले जान लें डायवर्जन रूट