भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने शहर सहित प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव को गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गिरी जी शर्मा ने माला भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गोपाल मंदिर परिसर के बाहर शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भजन निरंतर प्रस्तुत किए जा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर मंच लगाए गए थे। राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार