भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 13 अगस्त को राज्य स्तरीय वृहद् नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में प्रात: 11.30 बजे से होगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद रहेंगे।
नशामुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को सशक्त करना है। सरकार ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और “नशे को पहली बार ना, और हर बार ना” का संदेश अपने परिवार और समुदाय तक पहुँचाएं। कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 के विवेकानन्द नशामुक्ति पुरस्कार का वितरण एवं सिंगल क्लिक के माध्यम से पेंशन राशि का वितरण किया जाएगा।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव