रायगढ़
अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास उपस्थित थे। भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा सलामी दी गई।
उल्लेखनीय हैं कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

More Stories
IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में ईसाई समाज का जोरदार विरोध
CM साय ने UPSC प्रीलिम्स में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला