भाजपा विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
काफी समय से बीमार थे बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा
लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
सीएम योगी ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

More Stories
उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच निवेश, नवाचार एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा
लोगों को भ्रमित कर रही एआई जनित खबरें
अंकित बालियान हत्याकांड पर सीएम योगी का सख्त रुख, मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना