धमतरी
शहर में फिर चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने थाने के बगल में स्थित मुख्य डाकघर से लाखों की चोरी की है। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वहीं नजदीक ही लोक सेवा केंद्र में सेंधमारी की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्य डाकघर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मुख्य डाक घर की दूरी कोतवाली थाना से महज 50 मीटर है, ऐसे में पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी के सबूत को छिपाने के लिए शातिर चोर सीसीटीवी के हार्डडिस्क को भी अपने साथ ले गए।
थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली थी, मामले की जांच जारी है। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना