भोपाल
वर्ष 2023 के प्रथम कार्य दिवस पर आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में "राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम" एवं "राष्ट्र-गान जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस बैंड के द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2023 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गत वर्ष हमने प्रदेश में सुशासन के लिए प्रतिबद्धता से परिश्रम किया, इस वर्ष हमें उससे भी ज्यादा मेहनत करनी है।
सामूहिक गायन में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, एस. एन. मिश्रा, अशोक वर्णवाल, मलय श्रीवास्तव, जे. एन. कंसोटिया, मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, संजय शुक्ला, संजीव कुमार झा सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जेवर एयरपोर्ट से किसानों का सीएम आवास तक सफर: 172 किसानों ने किया योगी से संवाद
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव