कटनी
राज्य शासन के राजकीय अतिथि एवं यडतोरे श्री योगानंदेश्वर सरस्वती मठ मैसूर के मठाधिपति श्री श्री शंकर भारती महास्वामी से गुरुवार को दद्दा धाम में पहुंचकर कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने भेंट किया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने मठाधिपति महास्वामी जी को जिला प्रशासन की ओर से शाल-श्रीफल और कटनी सेंडस्टोन से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महठाधिपति श्री श्री शंकर भारती महास्वामी ने भी कलेक्टर श्री प्रसाद को प्रसाद स्वरूप शाल-श्रीफल प्रदान किया।
इस मौके पर एसडीएम प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल, बालमुकुंद मिश्रा और दद्दा धाम के संचालक नीरज त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारी तथा श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

More Stories
इंदौर से धार के बीच मार्च 2026 तक चलेगी ट्रेन, 17 साल बाद होगा लंबा इंतजार खत्म
महाकाल लोक के बाद उज्जैन में बनेगा ‘शनि लोक’, 140 करोड़ की मंजूरी, सिंहस्थ 2028 से पहले होगा तैयार
लखनऊ में BJP के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ ₹232 करोड़ की लागत से तैयार, जानें इसकी खूबियां