सिंगरौली
कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को आयोजित होने वाली जल सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचल से आये 150 आवेदको ने जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुये अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुये कई आवेदको की समस्याओ को जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से त्वारित निराकरण कराया गया। तथा ऐसे आवेदक जिनके आवेदनो का जन सुनवाई के दौरान निरारकण नही किया जा सका संबंधित अधिकारी की ओर भेजते हुये तय समय सीमा में आवेदन पत्रो का निराकरण करने का निर्देश दिया गया।
जन सुनवाई मे कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आमजनों के आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें। मुख्यालय के एसडीएम और तहसीलदार जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, सयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन