डिंडौरी
कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज प्रातः जिला चिकित्सालय डिंडौरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। साथ ही सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका समुचित उपचार हेतु मौजूद स्टॉफ को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पशु चिकित्सालय डिंडौरी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित स्टॉफ से विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली और पशु चिकित्सा सेवाएं संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

More Stories
देवास में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार
जल जीवन मिशन का कार्य निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2028 के पहले मार्च-2027 में होगा पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP स्कूलों में ई-अटेंडेंस अनिवार्यता के खिलाफ दायर याचिका शिक्षकों ने वापस ली, जानें क्या है वजह