लखनऊ
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुटखा कम्पनियों का प्रचार करने के मामले में कार्रवाई के संबंध में केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को हलफनामा दाखिल कर जवाब देने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। मामले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान व रणवीर कपूर के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर अवमानना याचिका दाखिल की गई है।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की अवमानना याचिका पर पारित किया। याची का कहना है कि उसके द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर 22 सितम्बर 2022 को दो सदस्यीय खंडपीठ ने आदेश दिया था कि कुछ अभिनेताओं द्वारा गुटखा कम्पनियों का प्रचार किए जाने के मामले में यदि याची प्रत्यावेदन देता है तो उस पर विचार कर त्वरित निस्तारण किया जाए।

More Stories
UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी