नई दिल्ली
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League) में खेलते हुए रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल दाग दिया. उनकी टीम अल नसर (Al-Nassr) ने गुरुवार को Al-Shabab को 4-2 से हराकर खिताब की रेस को और रोमांचक बना दिया.
41 साल के रोनाल्डो ने मुकाबले के 75वें मिनट में गोल किया. यह गोल सादियो माने ( Sadio Mané) के शानदार क्रॉस पर आया, जिसे रोनाल्डो ने नजदीकी पोस्ट पर शानदार तरीके से नेट में पहुंचाया. सऊदी प्रो लीग में यह उनका 100वां गोल रहा, जबकि प्रोफेशनल करियर का कुल 971वां गोल भी इसी मैच में आया.
इस सीजन में रोनाल्डो अब तक 26 लीग गोल कर चुके हैं और लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हालांकि, दिसंबर 2022 में अल नसर से जुड़ने के बाद से वह अब तक सऊदी अरब में कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए हैं.
मैच में अल नसर के लिए सबसे बड़ा आकर्षण जाओ फेलिक्स (João Félix) भी रहे. जुलाई में चेल्सिया से क्लब से जुड़े फेलिक्स ने शानदार हैट्रिक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी आक्रामक खेल शैली ने अल शादाब के डिफेंस को पूरी तरह दबाव में रखा.
मैच के बाद अल नसर के कोच जॉर्जी जीसस (Jorge Jesus) ने रोनाल्डो की तारीफ करते हुए कहा, रोनाल्डो हमेशा अटैक में खतरनाक रहते हैं और आज हमने फिर वही देखा.
इस जीत के साथ अल नसर ने 32 मैचों में 82 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. टीम अब दूसरे स्थान पर मौजूद अल हिलाल से पांच अंक आगे है. हालांकि अल हिलाल के पास अभी तीन मैच बाकी हैं, जो खिताबी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं.
अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाले रियाद डर्बी पर रहेगी, जहां अल नसर और अल आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला लीग टाइटल की दिशा तय कर सकता है. कोच ने इस बड़े मैच को लेकर कहा- हम जानते हैं कि यह मुकाबला कितना महत्वपूर्ण है. छोटी-छोटी चीजें मैच का नतीजा तय कर सकती हैं और हमारी पूरी टीम पूरी फोकस के साथ तैयारी कर रही है.

More Stories
हरमनप्रीत कौर की हुंकार: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया
रुव जुरेल के शतक से इंडिया ए ने 452/6 पर पारी घोषित, श्रीलंका ए का पहला विकेट गिरा
इंडिया ए का दमदार प्रदर्शन: श्रीलंका ए के खिलाफ 381/5, जुरेल शतक के करीब