भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने देवास में माताजी की टेकरी पहुंचकर माँ चामुण्डा एवं माँ तुलजा भवानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने माताजी से सभी को सुखी और निरोगी रखने की प्रार्थना की।
देवास में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माताजी की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग ्रवाल, श्री रायसिंह सेंधव, श्री राजेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन