कोलकाता
दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबित, सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।
मिथुन बीते साल नवंबर महीने में टीवी शो 'सारेगापामा' के एपिसोड में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वहां बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक प्यारा सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसू नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।
पहले भी अस्पताल में भर्ती थे मिथुन चक्रवर्ती
इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की साल 2022 में भी एक फोटो अस्पताल से वायरल हुई थी, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए थे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं। जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी यानी स्टोन था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

More Stories
बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये
अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान
लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही