भोपाल
मप्र ऊर्जा विभाग की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य तीनों बिजली वितरण कंपनियों और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से होंगे। वर्तमान में कुल 1974 पदों पर सफल युवाओं को सूचना भेज दी गई हैं। इन सफल उम्मीद्वारों को उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर इत्यादि रीजनल मुख्यालयों एवं कंपनी मुख्यालयों पर 23 जून से 15 जुलाई तक दी गई तारीख पर दस्तावेज परीक्षण के लिए पहुंचना होगा। बिजली कंपनियों ने ऑन लाइन ली गई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को निर्धारित रीजनल मुख्यालयों, कंपनी मुख्यालयों पर मूल दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की है। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद नियुक्ति पत्र एवं पदस्थी के बारे में कार्रवाई की जाना है।

More Stories
यूपी में 238 नए पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन और 714 चार्जर लगाने के प्रयास तेज
करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री
ढोंग छोड़िए, अपने कुकर्म याद कीजिए!— अखिलेश पर अनिल राजभर का करारा हमला