भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि एक नवंबर 1956 को गठित मध्यप्रदेश ने विकास के कई आयाम तक किये हैं। श्री तोमर ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अव्वल है।
श्री तोमर ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश का 'अग्रणी प्रदेश' बनाने में प्रदेश के हर नागरिक का सहयोग और सक्रिय सहभागिता जरूरी है। हम सब, एक साथ कदम से कदम मिलाकर अपने प्रदेश के विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ने का संकल्प लें।

More Stories
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल
अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी
प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण