अहमदाबाद
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। लगातार तीन टॉस वे इस सीरीज में जीते हैं, लेकिन मैच पहले दो हार चुके हैं। इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। जेमी ओवर्टन की जगह टॉम बैंटन टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं, भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती फिट नहीं हैं। इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले यह आखिरी मैच है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड और साकिब महमूद

More Stories
यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
विराट कोहली की वापसी तय: फिटनेस टेस्ट पास कर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए तैयार
PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG