टीकमगढ़
आज जिले भर के विद्यालयों में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले के शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1 में कलेक्टर अवधेश शर्मा, अमित नुना, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा एवं सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधि ,जिला शिक्षा अधिकारी आईएल आठिया, डीपीसी पीआर त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम अंतर्गत नवीन छात्रों के प्रवेश की कार्यवाही, पुस्तक वितरण, बच्चों तथा अतिथियों का टीका लगाकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शाला में नियमित अध्ययन करने ज्ञान प्राप्त होता है कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में एकाग्रता, एवं सतत अभ्यास करने से ही भविष्य में श्रेष्ठ बन कर आगे बड़ा जा सकता है कार्यक्रम में इस दौरान मेघावी छात्र छात्राओं को पुरुष्कृत किया एवं प्रवेश प्राप्त को निशुल्क पुस्तकें प्रदाय की गई।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन