भोपाल
राज्य शासन के आदेश अनुसार वन सुरक्षा के दौरान शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को 25 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत करने के आदेश अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को जारी किये गये।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को 10 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दिया गया है।
वही राज्य शासन के आदेश अनुसार अपर सचिव, वन विभाग द्वारा वन विभाग के कार्यपालिक अमले को वर्दी भत्ता के लिये आंशिक संशोधन पर प्रारंभिक अनुदान एवं नवीनीकरण अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिसमें वन क्षेत्रपाल, उप वन क्षेत्रपाल और वनपाल को प्रारंभिक अनुदान 5 हजार रूपये से 25 हजार रूपये (3 वर्ष के अंतराल में) स्वीकृत किया गया है। शेष शर्तें समसंख्यक आदेश दिनांक 7 नवम्बर 2012 एवं 7 दिसम्बर 2013 अनुसार रहेगी।

More Stories
खराब मौसम को लेकर सीएम योगी की अपील, कहा- सतर्क रहें प्रदेशवासी
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का फॉर्मूला: 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले बड़ा बदलाव, विशेष आमंत्रित सदस्य 30%
बिजली विभाग में दलित अभियंताओं पर कार्रवाई से विवाद, पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी