अमरोहा
अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। मलबे में दबाकर चार से ज्यादा लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले एक मई को गांव भावली में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था।
इसकी चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया था। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर जांच की थी। बताया गया कि पिछले कई माह से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था।
इसमें फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैकिंग व निर्माण कराया जा रहा था। इसमें गांव व आसपास के लोगों मजदूरी पर काम भी प्रतिदिन दिया जाता था। गांव की एक महिला अपने बच्चे को लेकर मजदूरी करने गई थी।
बताते हैं कि बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उस पर काबू कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी।

More Stories
फार्म पॉन्ड मॉडल और सहकारिता आधारित पूरक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
आरडीएसएस अंतर्गत पश्चिम मप्र में 7500 नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली वितरण क्षमता बढ़ाई
दिव्यांगजनों के लिये तहसील स्तर पर शिविर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अंत्येष्टि सहायता राशि बढ़ाने का प्रस्ताव