कवर्धा
जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल के फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया. इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री