
शाजापुर
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए उज्जैन में भर्ती कराया गया है।
मक्सी और कायथा के बीच हुआ हादसा
मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि ये हादसा गुरुवार तड़के करीब चार बजे मक्सी और कायथा के बीच हुआ है। यहां यात्री बस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वाहनों की टक्कर के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया।
हादसे के कारण का पता नहीं चला
पुलिस ने बताया कि यात्री स्लीपर बस अहमदाबाद की ओर जा रही थी। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 15 लोग घायल हुए थे। एक यात्री की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
लगातार हो रहे हादसे
मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। यात्री बसें क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही हैं। ऐसी स्थिति में हादसों की आशंका बनी रहती है। कुछ ही दिन पहले खरगोन में भी सड़क हादसा हुआ था।
More Stories
योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की
ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए जल्द ही महाराष्ट्र सरकार से मप्र सरकार का एमओयू साइन होगा
खेल मंत्री सारंग ने म.प्र.राज्य खेल अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई