शहडोल
शहडोल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर संचालक अमरपाल सिंह पर FIR हुई है। अमरपाल शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह के पति हैं। अमरपाल सिंह और उनके सहयोगी तरुणेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
IAS अमरपाल सिंह उमरिया जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। वह शहडोल में ही जिला पंचायत CEO की भूमिका भी निभा चुके हैं। शहडोल ASP मुकेश वैश्य ने बताया कि जायसिंह नगर पुलिस ने अमरपाल और उनके सहयोगी के खिलाफ मंगलवार रात को केस दर्ज किया है। उन पर एक महिला ने धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप हड़पने के आरोप लगाए हैं।

More Stories
लखनऊ में BJP के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ ₹232 करोड़ की लागत से तैयार, जानें इसकी खूबियां
इंदौर से आगे जाएंगी ट्रेनें, 1873 करोड़ की नई रेल लाइन जल्द शुरू होगी
इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: शादीशुदा महिला अपनी मर्जी से जहां चाहे रह सकती है