बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई। कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे से तेज धुआं उठता देख बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया।
वहीं मामले की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और घोड़ाडोंगरी से TRD स्टाफ मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक के ओएचई की बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। मालगाड़ी छत्तीसगढ़ से खंडवा के पास पावर प्लांट में कोयला ले जा रही थी। हालांकि आगजनी की घटना समय रहते देख ली गई, नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।

More Stories
MP Weather: मानसून का रौद्र रूप, भोपाल समेत कई जिलों में जलभराव; नर्मदा-बेतवा उफान पर, आज भी अलर्ट
उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, नेपाल में चीन को हराकर जीता बैडमिंटन इंटरनेशनल डबल्स गोल्ड
भोपाल–विदिशा मार्ग 1,758 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 4-लेन