रायपुर
रायपुर नगर निगम शहर के चारों कोनों में फायर सब स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि शहर के हर कोने में फायर सब स्टेशन होना जरूरी है। जिससे आगजनी की घटना के समय फायर ब्रिग्रेड की गाडियां तत्काल मौके पर पहुंच सके और आगजनी पर तत्काल काबू पाया जा सके।
कर्मिशियल क्षेत्रों और हाई राइस बिल्डिंगों के मुताबिक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रखने सब स्टेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के चारों कोनों में सब स्टेशन की जगह तत्काल तलाश की जाए। इसके बाद स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कुछ जगह पहले से चिन्हित हैं। जिस पर श्री मिश्रा ने तत्काल काम करने के निर्देश दिए।

More Stories
CG में ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ पर प्रतिबंध, बिक्री और भंडारण पर रोक
भिलाई की शिवमहापुराण कथा ने बनाया इतिहास, ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज
CG में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का भी ट्रांसफर