मुंबई,
वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म सौतन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
फिल्म सौतन में विक्रांत सिंह राजपूत और रितु सिंह के साथ संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 28 मई को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा है, जबकि फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रितु सिंह और संचिता बनर्जी नजर आ रही हैं।फिल्म सौतन के फर्स्ट लुक में रितु सिंह और संचिता बनर्जी के बीच विक्रांत सिंह राजपूत फंसे हुए हैं और उनके गले में गमछा डालकर एक एक छोड़ दोनों अभिनेत्री ने पकड़ रखा है।
निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि सौतन सामाजिक और पारिवारिक होते हुए भी एक मजेदार सिनेमा है। इसकी पहली झलक फर्स्ट लुक के रूप में सामने आयी है और 28 तारीख को ट्रेलर भी आ जाएगा उसको देखकर दर्शकों को भी अंदाजा लग जाएगा कि हमने कितनी बेहतरीन फिल्म बनाई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के गीत संगीत भी मनोरंजक और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं। यह फिल्म फुल पैसा वसूल होने वाली है।
वही फिल्म के अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की पटकथा इससे एक शानदार फिल्मों की श्रेणी में खड़ी करती है। इस फिल्म में जितने भी कलाकारों ने काम किया है उन्होंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है और सबों को उम्मीद है कि यह फिल्म जब रिलीज होगी तब दर्शकों का प्यार उन्हें खूब मिलेगा। फिल्म सौतन में दो खूबसूरत अभिनेत्री संचिता बनर्जी और रितु सिंह के साथ काम करने का अवसर मिला है और उसमें कोई शक नहीं की दोनों इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है। इसलिए हमें लगता है कि इसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा और हमारी फिल्म दर्शकों के दिलों में उतर जाएगी।
फिल्म सौतन का संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है। गीतकार प्यारेलाल यादव मुन्ना दुबे और शेखर मधुर हैं। फिल्म का छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुरजंट सिंह का है ,जबकि कोरियोग्राफी प्रसून यादव और महेश बलराज ने की है। कला रणधीर दास का है और इस फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है जबकि एक्शन प्रदीप खड़का का है।

More Stories
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी
मंदाना करीमी का बड़ा दावा, 6 साल से झेल रहीं साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग