काशी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का बुधवार की शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रवींद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताला में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से निकलेगी।
75 वर्षीय कुलपति तिवारी न्यूरो की बीमारी से जूझ रहे थे। 1954 में वाराणसी में ही उनका जन्म हुआ था। उधर, उनके शव को अस्पताल से टेढ़ी नीम स्थित उनके निजी आवास पर ले जाया गया। 1993 में पिता कैलाशपति तिवारी के निधन के बाद से ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत बनाए गए। तभी से विश्वनाथ मंदिर की परंपराओं का निर्वहन कर रहे थे।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन