मैनपुरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए एक हादसे में कार सवार चार लोगों की रविवार को मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने रविवार को बताया कि ‘‘आज एक कार, एक्सप्रेस वे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई।” उन्होंने बताया कि “मृतकों की पहचान की जा रही है। ये कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे।”
एसपी ने कहा, “यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।” पुलिस के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ‘माइलस्टोन 97' के पास यह हादसा हुआ जब लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही कार ने खड़े ट्रक मे टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक व थाना प्रभारी कुर्रा ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

More Stories
भोपाल में ट्विशा शर्मा के साथ आखिरी रात क्या हुआ? मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी रिटायर्ड जज के वकील बेटे से शादी
मध्यप्रदेश पुलिस ने विगत 2 सप्ताह में 2 करोड़ 26लाख रुपए से अधिक के गुम हुए 1021 मोबाइल फोन खोज कर वास्तविक मालिकों को लौटाएं
इंदौर में सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, सोना ₹8000 और चांदी ₹9000 तक महंगी