रायपुर
छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों की टिकटों की घोषणा 22 मार्च को हो सकती है। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक टिकटों पर प्रत्याशियों ने नाम लगभग तय हो चुके हैं। आज उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की पांच सीटों पर एक से अधिक दावेदारों के नाम आने के बाद पार्टी बाकी दावेदारों की संतुष्टि के लिए रणनीति बना चुकी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आठ मार्च को जारी पहली सूची में ही प्रदेश की छह सीटों पर नाम तय हो गए थे। इसमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम शामिल हैं।
पहली सूची जारी होने के बाद शेष बची सीटाें के नाम दूसरी या तीसरी में आने की उम्मीद थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद गुरुवार को तीसरी सूची जारी कर दी गई, लेकिन प्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी के नाम शामिल नहीं हैं। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र कांकेर, सरगुजा, बस्तर,रायगढ़, बिलासपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय