नई दिल्ली
द गुड ग्लैम ग्रुप ने समूह की सह-संस्थापक प्रियंका गिल को निदेशक मंडल का हिस्सा बनाने की घोषणा की।
कंपनी के अनुसार, गिल को गुड मीडिया के चेयरपर्सन के पद पर भी पदोन्नत किया गया है।
यह घोषणा समूह के भीतर रणनीतिक स्थिति में बदलाव का प्रतीक है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''समहू के सह-संस्थापक के रूप में गुड ग्लैम ग्रुप का एक अभिन्न अंग बने रहते हुए प्रियंका रणनीतिक तथा निवेश मामलों पर सलाह देना जारी रखेंगी, साथ ही गुड मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन के रूप में विशेष भूमिका निभाएंगी।''
गिल कलारी कैपिटल में वेंचर पार्टनर भी हैं। कलारी कैपिटल, गुड ग्लैम ग्रुप में एक निवेशक है।

More Stories
शेयर बाजार में भूचाल: ये तीन कारण जिनकी वजह से सेंसेक्स 1100 अंक गिरा
1 अप्रैल से नया नियम लागू: पेट्रोल पंपों पर मिलेगा सस्ता इथेनॉल मिश्रित ईंधन
पेट्रोल के दाम में होगी कमी, US-ईरान जंग के बीच आई राहत की खबर, जेडी वेंस ने बताई योजना