नई दिल्ली
द गुड ग्लैम ग्रुप ने समूह की सह-संस्थापक प्रियंका गिल को निदेशक मंडल का हिस्सा बनाने की घोषणा की।
कंपनी के अनुसार, गिल को गुड मीडिया के चेयरपर्सन के पद पर भी पदोन्नत किया गया है।
यह घोषणा समूह के भीतर रणनीतिक स्थिति में बदलाव का प्रतीक है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''समहू के सह-संस्थापक के रूप में गुड ग्लैम ग्रुप का एक अभिन्न अंग बने रहते हुए प्रियंका रणनीतिक तथा निवेश मामलों पर सलाह देना जारी रखेंगी, साथ ही गुड मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन के रूप में विशेष भूमिका निभाएंगी।''
गिल कलारी कैपिटल में वेंचर पार्टनर भी हैं। कलारी कैपिटल, गुड ग्लैम ग्रुप में एक निवेशक है।

More Stories
Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद
LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, आज e-KYC की आखिरी तारीख; 17 अगस्त से बुकिंग पर असर
Royal Enfield का बड़ा ऐलान, 4 सितंबर को लॉन्च होगी नई Himalayan 440; एडवेंचर लवर्स में बढ़ा क्रेज