Paytm Payment Bank को लेकर RBI के फैसले के बाद लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि उसकी तरफ से यूपीआई पेमेंट को नहीं रोका जा रहा है। अब इसके बाद से सरकार के सामने भी कई चुनौतियां हैं। क्योंकि बहुत सारे ऐप्स अभी उपलब्ध हैं और इसका सीधा फायदा यूजर्स को होने वाला है।
कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि इससे गूगल पे और फोन पे को यूजर्स के मामले में 15-20% का फायदा हो सकता है। देश की UPI मार्केट भी तेजी से ग्रो कर रही है। अब ऐसे में सबसे ज्यादा सरकार का जोर भारतीय ऐप्स पर रहेगा। बहुत सारी ऐप्स मार्केट में मौजूद हैं जो भारतीय हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल कम किया जाता है। अगर ऐसा हो जाए तो इससे 'Make In India' को भी बल मिलेगा।
अभी भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स फोन पे के हैं। इसके बाद गूगल पे का नंबर आता है। जबकि भारतीय ऐप BHIM UPI इस मामले में काफी पीछे है। ऐसे में ये सरकारी सिस्टम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। अब BHIM UPI की तरफ से अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसकी मदद से आप पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही ऐप में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं।
बिना इंटरनेट होगा UPI से पैसे ट्रांसफर
BHIM UPI को यूजर्स फ्रेंडली बनाने के लिए कई फैसले भी लिए जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में भी कहा गया है, 'भारत की तरफ से, अन्य सेक्टर में भी 'Make In India' पर जोर दिया जा रहा है। फिनटेक सेक्टर में भी भारतीय कंपनियों का दबदबा बनाने के लिए ये फैसले लिए जा रहे हैं जिससे भारतीय मार्केट में लोगों को काफी फायदा मिल सके।' BHIM App का यूज अगर आप भी करेंगे तो अच्छा बेनिफिट मिल सकता है।

More Stories
6 महीने के बच्चों की डाइट गाइड: लिक्विड फूड से करें सॉलिड फूड की शुरुआत
iOS 27 में मिलेगा फास्ट स्पीड और AI फीचर्स का तगड़ा अपग्रेड
Apple WWDC 2026: नया Siri AI और iOS 27 के बड़े फीचर्स लॉन्च