गौरेला पेंड्रा मरवाही
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था. इस दौरान बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने के कारण नाना घर में ही रात को रुका था. बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे. इस दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
नातिन ने रोते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपने परिजनों को आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More Stories
नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की