सिंगरौली
गाजे-बाजे एवं नारों के साथ अपने कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू शहर अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण विभाग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत जोर शोर से किया हम आपको बताते चलें की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दिग्विजय सिंह का सिंगरौली जिले में एक दिवसीय दौरे का कार्यक्रम रखा गया है, जो सुबह सूर्या भवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट करने निकले हुए थे तभी रास्ते में इंदिरा चौक नवजीवन बिहार के पास अपने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंडली के साथ ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया स्वागत के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने काफिले से उतर कर दो सौ मीटर तक पैदल चल , कार्यकर्ताओं से अभिवादन स्वीकार किया साथ ही इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया ।
इस मौके पर पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल, रामेश्वर निखरा व सिंगरौली कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू, पूर्व ज़िलाअध्यक्ष राम अशोक शर्मा , शहर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल। मध्यप्रदेश वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह परिहार , जनपद सदस्य लवलेश सिंह बाघड़ीह , पर्सद अनिल वैश्य , रविंद्र पटेल, पूर्व पार्षद विनीता रमेश कुशवाहा पार्षद प्रेम सागर मिश्रा एवं राजेंद्र पटेल , राजू शाह सैकडो कांग्रेस पार्टी के जांबाज सिपाही मौजूद रहे।

More Stories
इंदौर में सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों का खुलेगा संपत्तिकर खाता, टैक्स वसूली के प्रस्ताव पर मचा विवाद
Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को खाते में आएंगे ₹1,750, मैहर से CM मोहन यादव जारी करेंगे 39वीं किस्त
Jabalpur-Mumbai Expressway: अब सिर्फ 10 घंटे में मुंबई पहुंचेंगे, 200 KM घटेगी दूरी; सफर में होगी 8-10 घंटे की बचत