राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की नई समय सारिणी
भोपाल
प्रदेश की शासकीय और अशासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 के लिए सोमवार 24 नवम्बर से आयोजित होने वाला अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथि बढ़ाई गई है। अब मूल्यांकन का कार्य 8 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 के मध्य होगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने वर्तमान में प्रदेश में संचालित चुनावी प्रक्रिया एसआईआर में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नवीन समयसारिणी जारी की है।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान
भिंड में CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान रुकी: टेकऑफ से पहले हेलीपैड पर उड़ाया ड्रोन, यूट्यूबर हिरासत में
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन आज, आठ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा पूरे दिन