रोहतक
हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला और पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने दिल्ली को 3-0 से हराया।
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र सिंह और महासचिव अजय सिंघानिया ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। सिंघानिया ने बताया कि पुरुष टीम में गगन, मनराज सिंह, गौतम अरोड़ा सहित 10 खिलाड़ी और महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग समेत 10 खिलाड़ी शामिल थे। टीम के कोच रवि सिंगला रहे। उल्लेखनीय है कि नेशनल महिला सिंगल खिताब पिछले तीन वर्षों से हरियाणा के पास है।

More Stories
वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर
गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर, लगातार 8वें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल; एम्बाप्पे पर बढ़ा दबाव