रायपुर
राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय से सुरक्षा हटाए जाने पर आपत्ति करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने इसे भाजपा सरकार की राजनीतिक द्वेष के चलते दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नक्सल प्रभावित क्षेत्र है भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सली एवं अपराधिक गतिविधियां बढ़ी हुई है ऐसे में राजीव भवन में सुरक्षा बढ़ाने के बजाय वहां की सुरक्षा को हटा देना एक गंभीर षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने पुलिस अधीक्षक रायपुर को पत्र लिखकर राजीव भवन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बहाली कर अनुरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने कहा कि आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है राजीव भवन में लगातार बैठकर हो रही है। आखिर बीजेपी कांग्रेस नेताओं के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों कर रही है?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताना चाहिए राजीव भवन की सुरक्षा क्यों हटाई गई है? पूर्व रमन सरकार के दौरान 2013 में कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दिया गया था जिसका ही परिणाम है कि परिवर्तन यात्रा में झीरम घाटी में नक्सली हमला हुआ और कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं कार्यकतार्ओं एवं सुरक्षा में लगे जवानों की शहादत हुई है। राजीव भवन से सुरक्षा हटाने के बाद यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की होगी। भाजपा की सरकार को दुर्भावना से परे हटकर सुरक्षा जैसे मामलों पर राजनीति नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के सरकार के दौरान एकात्म परिषर से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक सुरक्षा के इंतजाम रही थी कभी भी उसमें छेड़छाड़ नहीं किया गया था।

More Stories
कचना ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे Arun Sao, बोले- गुणवत्ता में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने किया ऐलान
पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: Vishnu Deo Sai बोले- छत्तीसगढ़ में भरपूर स्टॉक मौजूद