सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अभी-अभी एक भीषण सड़क हादसा हो गया. प्रतापपुर-बलरामपुर मार्ग पर एक ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे पिकअप चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, ट्रक रामानुजनगंज से प्रतापपुर आ रही थी, जबकि पिकअप प्रतापपुर से बलरामपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. यह पूरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना