तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सुनने को मिल रही है. जाने माने एक्टर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के. भरत कांत (भरत कांत या कट्टी भरत कांत) का निधन हो गया है. 31 साल के एक्टर की सड़क दुर्घटना में जान गई है. भरत कांत के साथ उनके दोस्त जी. साई त्रिलोक, जो कि पेशे से सिनेमेटोग्राफर और यूट्यूब आर्टिस्ट थे, उनकी भी मौत हुई है. जी. साई त्रिलोक की उम्र भी 31 साल थी.
एक्टर के निधन की खबर से दुखी फैंस
जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के हैदराबाद के पास आदिबाटला (Adibatla) के आउटर रिंग रोड पर भयानक सड़क हादसे में दोनों की जान गई. आदिबाटला पुलिस के मुताबिक, भरत कांत कार चला रहे थे. एग्जिट 12 के पास (बैंगलोर/तुक्कुगुडा और शमशाबाद के बीच) उन्होंने कंट्रोल खो दिया. उनकी गाड़ी आगे धीमी स्पीड में चल रहे कंटेनर लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लॉरी के पीछे के पहिए उखड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस जानलेवा हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दोनों पीड़ित आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे हैदराबाद की तरफ जा रहे थे. पुलिस को आशंका है कि ज्यादा स्पीड और ड्राइव करते हुए थकने के कारण ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने केस दर्ज किया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच चल रही है.
भरत कांत की बात करें तो वो इंडस्ट्री के उभरते हुए एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर थे. वे तेलुगु फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में नजर आए थे. इनमें टेनेंट और ग्रामम शामिल हैं. उनके इंस्टा पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर 30 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
वहीं साई त्रिलोक डिजिटल और फिल्म प्रोजेक्ट्स में सिनेमेटोग्राफर थे. इतनी कम उम्र में सामने आई निधन की खबर ने फैंस को तोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर सभी उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है अचानक से भरत के साथ ऐसा कुछ होगा, किसी ने इसकी कल्पना नहीं की थी.

More Stories
Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई
रिटायर नहीं हुए अरिजीत’, प्रीतम ने बताया क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक
रणवीर सिंह का बड़ा प्रोजेक्ट: भगवान शिव बनेंगे स्क्रीन पर